होना ही क्या ज़रूर थे ये दो-जहाँ हैं क्यूँ - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

4 min read · 12.4K reads

होना ही क्या ज़रूर थे ये दो-जहाँ हैं क्यूँ
अल्लाह इक फ़रेब में कौन-ओ-मकाँ हैं क्यूँ

सुनते हैं एक दर्द तो उठता है बार-बार
उस की ख़बर नहीं है कि आँसू रवाँ हैं क्यूँ

इन बे-नियाज़ियों में भी शान-ए-नियाज़ है
सज्दे नहीं पसन्द तो फिर आस्ताँ हैं क्यूँ

जिस गुलिस्ताँ में रोज़ तड़पती हैं बिजलियाँ
यारब उसी चमन में ये फिर आशियाँ हैं क्यूँ

इस का हमें मलाल है हम क्यूँ बदल गए
इस का नहीं मलाल कि वो बद-गुमाँ हैं क्यूँ

जब दिल नहीं रहा तो तमन्ना का काम क्या
जब कारवाँ नहीं तो पस-ए-कारवाँ हैं क्यूँ

बहज़ाद उन के हिज्र में घबरा रहा है दिल
अब क्या कहें किसी से कि बस ख़ानुमाँ हैं क्यूँ
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like