फ़रियाद है अब लब पर जब अश्क-फ़िशानी थी - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

4 min read · 12.4K reads

फ़रियाद है अब लब पर जब अश्क-फ़िशानी थी
ये और कहानी है वो और कहानी थी

अब दिल में रहा क्या है जुज़ हसरत-ओ-नाकामी
वो नीश कहाँ बाक़ी ख़ुद जिस की निशानी थी

जब दर्द सा था दिल में अब दर्द ही ख़ुद दिल है
हाँ, अब जो हक़ीक़त है पहले ये कहानी थी

पुर-आब सी रहती थीं पहले ये मिरी आँखें
हाँ-हाँ इसी दरिया में अश्कों की रवानी थी

ऐ चश्म, हक़ीक़त में दुनिया को ये समझा दे
बाक़ी भी वही निकली जो चीज़ कि फ़ानी थी

बुलबुल ने तो अफ़्साना अपना ही सुनाया था
गुलशन की कहानी तो फूलों की ज़बानी थी

यूँ अश्क बहाए थे यूँ कीं न थीं फ़रियादें
इक बात छुपानी थी इक बात बतानी थी

सादा नज़र आता है अब तो वरक़-ए-दामन
अब तक मिरे दामन पर आँखों की निशानी थी

बहज़ाद का वो आलम भी ख़ूब ही आलम था
बहज़ाद की नज़रों में हर चीज़ जवानी थी
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like