वो थका हुआ मेरी बाहों में ज़रा - बशीर बद्र

Bashir Badrबशीर बद्र15 Feb 1935

1 min read · 14.3K reads

वो थका हुआ मेरी बाहों में ज़रा सो गया था तो क्या हुआ
अभी मैं ने देखा है चाँद भी किसी शाख़-ए-गुल पे झुका हुआ
जिसे ले गई है अभी हवा वो वरक़ था दिल की किताब का
कहीं आँसुओं से मिटा हुआ कहीं आँसुओं से लिखा हुआ
कई मील रेत को काट कर कोई मौज फूल खिला गई
कोई पेड़ प्यास से मर रहा है नदी के पास खड़ा हुआ
मुझे हादसों ने सजा सजा के बहुत हसीन बना दिया
मेरा दिल भी जैसे दुल्हन का हाथ हो मेहन्दियों से रचा हुआ
वही ख़त के जिस पे जगह जगह दो महकते होंठों के चाँद थे
किसी भूले-बिसरे से ताक़ पर तह-ए-गर्द होगा दबा हुआ
वही शहर है वही रास्ते वही घर है और वही लान भी
मगर उस दरीचे से पूछना वो दरख़त अनार का क्या हुआ
मेरे साथ जुगनू है हमसफ़र मगर इस शरर की बिसात क्या
ये चराग़ कोई चराग़ है न जला हुआ न बुझा हुआ
Bashir Badr
About the poet

Bashir Badr बशीर बद्र

Bashir Badr is an Indian poet of Urdu. Badr was born in Faizabad, India. He is an alumnus of Aligarh Muslim University. He is married and has three sons Nusrat Badr, Masum Badr, Taiyeb Badr and a daughter Saba Badr. He lived in the Aligarh university area dur…

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Bashir Badr

  1. बशीर बद्र की शायरी

    उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दोन जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

    34.7K reads
  2. कभी यूँ मिलें कोई मसलेहत, कोई ख़ौफ़ दिल में ज़रा न हो - बशीर बद्र

    कभी यूँ मिलें कोई मसलेहत, कोई ख़ौफ़ दिल में ज़रा न होमुझे अपनी कोई ख़बर न हो, तुझे अपना कोई पता न हो

    14.7K reads
  3. वो चांदनी का बदन ख़ुशबूओं का साया है - बशीर बद्र

    वो चांदनी का बदन ख़ुशबुओं का साया हैबहुत अज़ीज़ हमें है मगर पराया है

    14.2K reads
  4. सर से चादर बदन से क़बा ले गई - बशीर बद्र

    सर से चादर बदन से क़बा ले गईज़िन्दगी हम फ़क़ीरों से क्या ले गई

    13.8K reads
  5. मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती ना मिला - बशीर बद्र

    मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती ना मिलाअगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी ना मिला

    14.6K reads

More Poetry & Stories You May Like