श्रावण-मेघ - बसन्तजीत सिंह हरचंद

बसन्तजीत सिंह हरचंदबसन्तजीत सिंह हरचंद13 Sept 1942

3 min read · 12.4K reads

बज उठे व्योम में घन - मृदंग ,
तांडव - रत विद्युत् - अंग - अंग.

विक्षिप्त बरसतीं उत्पातें ,
गरजतीं मत्त प्लावित रातें ;
घन - घन से सघन घनाघातें ,
करतीं सब का उत्साह भंग .

फुत्कार रही झंझा सरोष ,
करवटें ले रहा असंतोष ;
श्रावण जैसे आक्रोश - कोष ,
विचलित भय-कम्पित विश्व दंग .

उद्धत मेघों का संघर्षण ,
विक्षुब्ध घोष ,क्रोधित वर्षण;
आतंक - प्रसारण ही हर्षण ,
भू- नभ में छाया प्रलय - रंग ..
बसन्तजीत सिंह हरचंद
About the poet

बसन्तजीत सिंह हरचंद

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like