क्या किया? - बसन्तजीत सिंह हरचंद

बसन्तजीत सिंह हरचंदबसन्तजीत सिंह हरचंद13 Sept 1942

4 min read · 12.4K reads

प्रभो ! क्या किया ?
एक हंस को हम कौओं में जन्म दे दिया ।

कहीं और होना था , यह क्या यहाँ कर रहा ?
इससे हर कौआ भीतर से बहुत डर रहा  ;
इसकी उज्ज्वलता से जलता क्षुभित हो हिया ।

शरीर से ना हम अंतर्मन से भी काले ,
सड़े - गले ढोरों को खाते हो मतवाले ;
इसने हम - सा कुत्सित जीवन कभी ना जिया ।

क्यों हम जैसा कपट - कुशल औ धूर्त नहीं यह ?
कोई भ्रम अथवा विभ्रम तो नहीं कहीं यह ?
मध्य हमारे क्यों इसने वनवास ले लिया ?

घेर - घेरकर चोंच मार हम इसे नोचते ,
करतूतों के अपमानों से धर दबोचते ;
रहे चाहते इसे भगाना करके दुखिया ।

इसकी प्रतिभा -शुभ्र -विवेकी शुभोत्साह है ,
हमारा हर इक पंख दुष्टता से स्याह है ;
यह हम में ज्यों प्रकाश देता तिमिर में दिया ।।
बसन्तजीत सिंह हरचंद
About the poet

बसन्तजीत सिंह हरचंद

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी