चाँद का खोटा सिक्का - बसन्तजीत सिंह हरचंद

बसन्तजीत सिंह हरचंदबसन्तजीत सिंह हरचंद13 Sept 1942

5 min read · 12.4K reads

अहो ,
सांवली रात्रि !
बादलों के चिथड़ों में लिपटी ,
मैला अँचरा फैलाए
तू कहाँ जा रही है ?

मेरी गली की
भिखारिन की भाँति ही ,
तुम्हारे अँधियारे केश
और गंदे चिथड़े ,
उड़ रहे हैं इधर - उधर
शीत पवन के
झकोरों से .

तेरे कानो में भी
बालियाँ नहीं शायद
गालियाँ हैं ,
निठल्ले पति की ,
और रुदन है
मरियल भूखे शिशु का
जिन्हें तू छोड़ आयी है घर .

यह किसने
तुम्हारे आँचल में
चाँद का खोटा सिक्का
फेंक दिया ?----
झाँक रहा जो फटे छेद से बाहर ,
भाग जाने को
छुटकारा पाने को
इस मैले - कुचैले आँचल से
तंग आकर .

सूखा से फटे खेतों जैसे
तुम्हारे पाँव भी
बिवाइयों से क्या
दुख रहे हैं ?----
कि तू अमराइयों
खलिहानों ,मैदानों में
चल रही है
अत्यन्त मंद गति से .

घर के
तिमिरों का भार उठाए
तू कहाँ जा रही है ?----
अंचला फैलाकर
री, रात्रि !!
बसन्तजीत सिंह हरचंद
About the poet

बसन्तजीत सिंह हरचंद

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी