अन्धकार - 4 - बसन्तजीत सिंह हरचंद

बसन्तजीत सिंह हरचंदबसन्तजीत सिंह हरचंद13 Sept 1942

8 min read · 12.4K reads

अन्धकार है
अन्धकार है
अत्याचारी अन्धकार है .
 
ओ , अहंकार !
एक सौ के बाद
एक अत्याचार और होने पर
अंगुलि के संकेत पर छोड़ा हुआ ,
महाकाश में ज्योतिर्मय यह सूर्य - चक्र ,
भष्टाचारी
अन्धकार का पीछा करता पूर्व में चढ़ आएगा ,
और इसे पश्चिम तक मार भगाएगा .
 
अन्धकार मारा - मारा लोकों में ,
भीत भागता हुआ फिरेगा
सोचेगा कि जाए वह किस कोने ?
 
दीन - दुखी - हृदयों के नयन झरोखे,
झाँक - झांककर मौके व बेमौके ;
अन्धकार की खोज करेगा सूरज ,
नभ की गलियाँ घूम - घूमकर ;
भू का तृण -तृण चूम - चूमकर .
 
अहंकार ! तेरे गर्वीले सिर पर
सूर्य - चक्र चढ़ घिर आएगा ,
भय से तेरे मानस में हो उठेगा भूडोल ,
थर - थर थर्राएगा मुँह से फूटेगा न बोल ;
क्षमा - याचना करता तू निज कर जोड़ेगा ,
अपने अंधियारों पर पछताएगा
शीश झुका मन ही मन निज माथा फोड़ेगा ;
अत्युच्च अट्टालिकाsssकार
ओ , अहंकार !
 
तेरे आंतर का दुर्वासा
उस दिन ताज़ी किरणों की छीटों से ,
निद्रित आँखें खोलेगा ---- धो लेगा
उठकर कंधा मिला साथ हो लेगा .
 
उस दिन खेतों की मेंड़ो पर किरणें थिरक चलेंगी ,
होगी तब बावरी हँसी से हँसते - हँसते भू - रज ;
उस दिन छप्पर -छप्पर में प्रकाश हिलोरें लेगा
आंगन- आगन में सरकेगा घुटनों के बल सूरज ;
उस दिन कौन सवेरे को कालिख से पोत सकेगा ?
उस दिन कौन अँधेरा जो सूरज से जूझ सकेगा ?
 
सब चेहरों में सूरज ही झलकेगा ,
सब आँखों से सूरज ही छलकेगा ;
सूरज का उजियाला भू पर ,
कुछ ऐसे छा जाएगा ;
कि उस दिवस रज - कण भी अपना ,
सूरज नाम बताएगा ..
बसन्तजीत सिंह हरचंद
About the poet

बसन्तजीत सिंह हरचंद

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी