साइकिल सवार - बसंत त्रिपाठी

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

चढ़ाई में उचक-उचक कर
पैडल पर पाँवों का जोर लगाए
निकल गया है
साइकिल सवार

हवा में उसकी उछाल बची है
उसकी फूली हुई साँस
और तना हुआ चेहरा

हाथ के अँगूठे से बजाई गई घंटी की
टिन् टिन् ... टिन् टिन् ...
वह
ओझल हुआ
कि दूसरा निकला ठीक वैसे ही
चढ़ाई ने दोनों को एक-सा कर दिया है

मुझे अपनी रफ्तार पर शर्म आई
जब से इस मोटर साइकिल का
कान उमेठने लगा हूँ
चढ़ाई के संकट को भूलता गया हूँ
बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like