मैं पानी हूँ - बसंत त्रिपाठी

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads

मैं पानी हूँ
तरल बहूँगा तो बजूँगा
जैसे संतूर

लेकिन अभी तो रिसता हूँ
रंध्रों से बेआवाज

पहुँचता हूँ दूर दूर दूर
भीतर ही भीतर
वहाँ सदियों की नींद टूटती है जहाँ

मैं धरती के भीतर का पानी हूँ
नदियों झरनों या समुद्र में नहीं
धरती के भीतर रहता हूँ
मिट्टी और चट्टानों का लिहाफ ओढ़

मैं पानी हूँ
मैं तुम्हारी प्यास ढूँढ़ता हूँ।
बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like