घंटा

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

बहुत ज़्यादा की उम्मीद

बिल्कुल नहीं की थी

मसलन दवाएँ सस्ती होंगी राजनीति ईमानदार

सेना विनम्र और प्रशासन मुस्तैद

आपको वोट दिया था

और आप कई वादों के साथ सरकार में थे

इसलिए ज़रा-सी राहत की उम्मीद की थी

अब यह इतना ज़्यादा भी तो नहीं था

लेकिन हुजूर बदले में आप तो

किडनी ही माँगे ले रहे हैं

गुर्दे पर नज़र गड़ी है आपकी

आँख की पुतलियाँ निकालने का आदेश दे रहे हैं

और यूँ ही

बस मज़े के लिए

एक बाँह काट ली है आपने

फिर भी कहते हैं कि

मैं देशभक्ति की नई मिसाल पेश करूँ

तो आपके लिए मेरे पास

बस एक ही शब्द है—घंटा!

बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी