आँकड़े - बसंत त्रिपाठी

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

मैं जो यहाँ
अपनी निजता में जी रहा हूँ
आँकड़े में शामिल हूँ

भाषा, लिंग, जनसंख्या
आय, रोजगार
राशन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र
वाहन और घरों के तमाम आँकड़ों में
मेरे सपनों और इच्छाओं को दर्ज करने वाला
मेरी नाराजगी और चिंताओं को दर्ज करने वाला

मेरे कवि होने और पाठक होने को दर्ज करने वाला
कोई आँकड़ा नहीं है
मेरे उपभोक्ता को दर्ज करने वाला आँकड़ा है
मेरी अ-बाजारू रुचियों को दर्ज करने वाला
कोई आँकड़ा नहीं है
बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like