ख़बर कुछ ऐसी उड़ाई किसी ने गाँव में - बाक़ी सिद्दीक़ी

बाक़ी सिद्दीक़ीबाक़ी सिद्दीक़ी

3 min read · 12.4K reads

ख़बर कुछ ऐसी उड़ाई किसी ने गाँव में
उदास फिरते हैं हम बैरियों की छाँव में

नज़र नज़र से निकलती है दर्द की टीसें
क़दम क़दम पे वो काँटे चुभे हैं पाँव में

हर एक सम्त से उड़ उड़ के रेत आती है
अभी है ज़ोर वही दश्त की हवाओं में

ग़मों की भीड़ में उम्मीद का वो आलम है
कि जैसे एक सख़ी हो कई गदाओं में

अभी है गोश बर-आवाज़ घर का सन्नाटा
अभी कोशिश है बड़ी दूर की सदाओं में

चले तो हैं किसी आहट का आसरा ले कर
भटक न जाएँ कहीं अजनबी फ़ज़ाओं में

धुआँ धुआँ सी है खेतों की चाँदनी ‘बाक़ी’
कि आग शहर की अब आ गई है गाँवों में
बाक़ी सिद्दीक़ी
About the poet

बाक़ी सिद्दीक़ी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like