अपनी धूप मे भी कुछ जल - बाक़ी सिद्दीक़ी

बाक़ी सिद्दीक़ीबाक़ी सिद्दीक़ी

2 min read · 12.4K reads

अपनी धूप मे भी कुछ जल
हर साए के साथ न ढल

लफ़्ज़ों के फूलों पे न जा
देख सरों पर चलते हल

दुनिया बर्फ़ का तूदा है
जितना जल सकता है जल

ग़म की नहीं आवाज़ कोई
काग़ज़ काले करता चल

बन के लकीरें उभरे हैं
माथे पर राहों के बल

मैं ने तेरा साथ दिया
मेरे मुँह पर कालक मल

आस के फूल खिले ‘बाक़ी’
दिल से गुज़रा फिर बादल
बाक़ी सिद्दीक़ी
About the poet

बाक़ी सिद्दीक़ी

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like