जैसे जिंदगी के साथ - बल्ली सिंह चीमा

बल्ली सिंह चीमाबल्ली सिंह चीमा2 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

गम और खुशी मिलते हैं जैसे जिंदगी के साथ,
कुछ होश भी दे दो मुझे , इस बेखुदी के साथ।

आती नहीं है आज भी बनियागिरी हमें,
कुछ दे दिया या ले लिया हमने खुशी के साथ।

कुछ हो भी गया हो तो खुदा खैर करे,
मिलते हैं आजकल वो बडी बेरूखी के साथ।

बल्ली बफा और इश्क की बातें हवा में हुई,
वो भी किसी के साथ हैं , मैं भी किसी के साथ।g
बल्ली सिंह चीमा
About the poet

बल्ली सिंह चीमा

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like