ख़ामोशी के बोल

बलवीर माधोपुरीबलवीर माधोपुरी

1 min read · 12.4K reads

वे आयु से

बदली ऋतुओं के हिसाब से

फ़सलें बीजते हैं

लेकिन सपने नहीं

उनका सरसों के खेतों पर

उड़ती तितलियों पर

मेढ़ों पर

सँभलते हुए पाँव टिकाती मोरनियाँ या

विवश मोरों की आतुरता, देखना

बियाबान में कटे-छँटे पेड़ों का याद आना

भीतर ही भीतर गुणा-भाग

सिर्फ़ कर्मों का खेल है

वे उम्र-भर मार्ग बनाते

क़ाफ़िले नहीं बना सके

कम नहीं कर पाए फ़ासले

साँय-साँय करता उनका भविष्य

नेक-टाई वाले अपने दोस्तों का

लेकिन नहीं पहचानते

तारकोल और धूप के फ़र्क़ को

उधर, ऊँटों के साथ बँधे

अँधेरे घर के उजाले

बिलखते-चिल्लाते

ऊँट और तेज़ दौड़ने लगते

और हँसते-नाचते हैं

उनके भावी स्मगलर

वे उम्र-भर

जीवन-भर के लिए बिकते

और कवि सोचता है

मूक लोगों को वाणी कब मिलेगी?

बँधा पानी कब बहने लगेगा?

बलवीर माधोपुरी
About the poet

बलवीर माधोपुरी

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like