रामू का कबूतर - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

2 min read · 12.4K reads

रामू जी ने एक कबूतर बड़े शौक से पाला,
थोड़ा-थोड़ा गोरा था वह, थोड़ा- थोड़ा काला।

गरदन फुला, पंख फैला कर बड़े तमाशे करता,
पर पूसी को देख आँख मिच जाती, उस से डरता।

पाठ पढ़ाया उस को- “बोला, अच्छा हूँ, अच्छा हूँ।”
आँख नचा कर बोल उठा वह- “गुटरूँ गूँ, गुटरूँ गूँ।”

जब पढ़ने की बारी आती झटपट वह सोता था,
कैसे पाठ याद करता वह क्या रट्टू तोता था !
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like