छोटा मुँह बड़ी बात - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

4 min read · 12.5K reads

कहने वाले कहे भले ही छोटा मुँह पर बात बड़ी,
पर अब हम भी चुप न रहेंगे, अब तो सिर पर आन पड़ी।

जब भी देखो बड़े-बड़ों को
बड़े बोल बोला करते,
लेकिन वे सारी चीजों को
पैसे से तोला करते,

जो हर चीज बना दे सोना, ढूँढ रहे जादुई छड़ी।
हमें खिलौने भी देते है
कपड़े भी सुन्दर-सुन्दर,
घर से अधिक उन्हें भाता, पर
अपना क्लब, अपना दफ्तर,

पास नहीं बैठा पाते हैं वे हमको दो-चार घड़ी।
मम्मी पापा अच्छे तो हैं
लेकिन रूखे-सूखे हैं,
भूल गये वे हम चीजों के-
नहीं प्यार के भूखे हैं।

फुर्सत हो तो सुने हमारे दिल में है जो बात गड़ी।
कहने वाले कहें भले ही- छोटा मुँह पर बात बड़ी।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like