पितामह-सागर - बलदेव वंशी

बलदेव वंशीबलदेव वंशी1 Sept 1938 – 7 Sept 2018

2 min read · 12.4K reads

अपनी स्नेहिल गोद में उठा
तृप्ति की कैसी हिलोरें देते हो
पितामह !

जन्मांतरों के पार की
कहीं गहरे मुंदी पड़ी
अचेत में अंकित सुधियाँ
बेसुध कर रहीं लहरें
काल-अंतराल ही पिघल कर
लहर-लहर हो जाता है
अनंत ही अनंत को गाता है !...
बलदेव वंशी
About the poet

बलदेव वंशी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like