सूर्योदय - बलदेव वंशी

बलदेव वंशीबलदेव वंशी1 Sept 1938 – 7 Sept 2018

2 min read · 12.4K reads

सुरमई अंधकार था--
मछुआरी खपरैलों पर बिछा-बिछा
टूटि नवों पर रोया-सोया
भीतर-बाहर लिखा-दिखा
समूचे सागर पर अछोर
इसे बेचने आते हैं त्रिनेत्र !

लो !
देखते-देखते
आरक्त हो उठी
प्रति दिशा-दिशा
रंग गई प्रति लहर-लहर
खिल-खिला उठा राग-
अब जीवन जल
पुन: छलल छलल छलल...
बलदेव वंशी
About the poet

बलदेव वंशी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like