या भले हैं - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

या भले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
दिल जले हैं,
मनचले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?

सार्वभौम तटस्थ चिंतन,
भावपूर्ण विचार मंथन;
ये हमारे सिलसिले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
हम बुरे हैं...

तुम गुलाबी गंध को,
गरिमा लिए जन्मे विजन में;
हम अभी तक अधखिले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
हम बुरे हैं...

मौन के निस्तब्ध-खण्डहर,
की अँधेरी यामिनी में;
दीप क्यों स्वर के जले हैं,
आपको आपत्ति क्या है?
हम बुरे हैं...
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानाजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायजीवन-राग/5केवल विचलित आत्माएँ हीगाती हैं यह राग— ब्रजरतन जोशी