तुम्हें गीत सुनने का चाव है - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.3K reads

तुम्हें गीत सुनने का चाव है,
मैं सुनाऊँ भी तो सुनाऊँ क्या?

कोई गीत ऐसा नया नहीं,
जो कभी भी गाया गया नहीं,
मुझे तुमसे कुछ न दुराव है,
मैं छिपाऊँ भी तो छिपाऊँ क्या?
तुम्हें....

कहीं दर्द है, कहीं घाव है,
नहीं इसका कोई जवाब है,
मुझे हर तरह का अभाव है,
मैं गिनाऊँ भी तो गिनाऊँ क्या?
तुम्हें...

न किसी का कुछ भी प्रभाव है,
यह तो अपना अपना स्वभाव है,
मुझे तुमसे कितना लगाव है,
मैं बताऊँ भी तो बताऊँ क्या?
तुम्हें....
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like