ओ विप्लव के थके साथियो - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

ओ विप्लव के थके साथियो, विजय मिली विश्राम न समझो।

उदय प्रभात हुआ फिर भी तो
छाई चारो ओर उदासी,
ऊपर मेघ भरे बैठे हैं
किन्तु धरा प्यासी की प्यासी।

आहत अन्तर के, पल भर की राहत को आराम न समझो।
ओ विप्लव के थके साथियो, विजय मिली विश्राम न समझो।

पद-लोलुपता और त्याग का
एकाकार नहीं होने का,
दो नावों पर पग रखने से
सागर पार नहीं होने का।

जब तक सुख के स्वप्न अधूरे तब तक पूरा काम न समझो।
ओ विप्लव के थके साथियो, विजय मिली विश्राम न समझो।

तुमने वज्र प्रहार किया था
पराधीनता की छाती पर,
देखो आँच न आने पाए
जन-जन की सौंपी थाती पर।

युगारम्भ के प्रथम चरण की गतिविधि को परिणाम न समझो।
ओ विप्लव के थके साथियो, विजय मिली विश्राम न समझो।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअजीब मैना है शिकरों में आ के बैठ गई— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सवन्यौलीदुनिया की सबसे सुरीली आवाज़जो तुम्हें सुनाई दे रही है— हरि मृदुल