मैं तुझे भूलूँ नहीं, तू मुझे याद न कर - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

6 min read · 12.4K reads

मैं तुझे भूलूँ नहीं, तू मुझे याद न कर

मैं तुझे भूल सकूँ, ऐसी ग़फलत न पसन्द
तू मेरी याद करे, वो मोहब्बत न पसन्द
कोई तदवीर बता, माफ हो जाय ख़ता
तुझे मजबूर करे, वह इबादत न पसन्द

मेरे संजीदा सनम, है तुझे मेरी कसम
मैं हूँ नाशाद मगन, तू मुझे शाद न कर
मैं तुझे भूलूँ नहीं...

मैं तुझे भूलूँ नहीं, तू मुझे याद न कर

मैं तुझे भूल सकूँ, ऐसी ग़फलत न पसन्द
तू मेरी याद करे, वो मोहब्बत न पसन्द
कोई तदवीर बता, माफहो जाय ख़ता
तुझे मजबूर करे, वह इबादत न पसन्द

मेरी संजीदा सनम, है तुझे मेरी कसम
मैं हूँ नाशाद मगन, तू मुझे शाद न कर
मैं तुझे भूलूँ नहीं...

ऐसे करता हूँ गुज़र, शाम के साथ सहर,
कोई बदबख़्त नज़र, कर रही बरपा क़हर,
ज़िन्दगी लौटी किधर, बन्दगी आठों पहर
होगी जब तेरी मेहर, पार जाऊँगा उतर

रंजो-ग़म करना न कम, मेरा घुट जायेगा दम
मैं हूँ बर्बाद मगर, मुझे आबाद न कर
मैं तुझे भूलूँ नहीं...

मेरी कुछ बात नहीं, मैं हूँ दीवाना तेरा
साज़ मेरा ही सही, गाया अफ़साना तेरा
छोड़ कर दैरो-हरम, दीनो दुनिया का भरम
तौबा करने के लिए, ढूँढा मैख़ाना तेरा

चाहिए तेरा करम, मिले शबनम का जनम
मुझे मजनूँ न बना, मुझे फ़रहाद न कर
मैं तुझे भूलूँ नहीं...
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like