खास बात कुछ नहीं कहीं भी - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

8 min read · 12.4K reads

खास बात कुछ नहीं कहीं भी मगर शिकायत आम है।
इतने बड़े गगन के नीचे कवि ही क्यों बदनाम है॥

वह न जानता बाधाओं से
हार मान कर भागना,
उसको तो है अन्धकार की
बेहोशी में जागना।
देने वाले किस अंजलि से
कवि को क्या दे पायेंगे?
क्योंकि उसे मालूम
कल्पतरु की छाया को त्यागना।

अपनी-अपनी हाट सभी की अपना-अपना दाम है।
इतने बड़ेगगन के नीचे कवि ही क्यों बदनाम है।

मजबूरी को कसकर बाँधा
है उसने भुजपाश में,
धरती का वासी होकर भी
रमता है आकाश में।
आगे बढ़ने वालों की वह
गाता है विरुदावली,
कदम मिलाकर चलने वालों के
रहता विश्वास में।

जोकि आ रहे पीछे उनको, उसका विनत प्रणाम है।
इतने बड़े गगन के नीचे कवि ही क्यों बदनाम है

काल चक्र की गति पर
निज-पग धरने वाला कौन है,
मानवता की उमर बढ़ाकर
मरने वाला कौन है।
नई बात कुछ नहीं पुरानी
दुनियाँ सब को जानती,

कहने वाला कौन यहाँ
और करने वाला कौन है।
मनसा, वाचा और कर्म का अलग अलग अंजाम है।
इतने बड़े गगन के नीचे कवि ही क्यों बदनाम है॥

कौन बुझा पाया है कवि की
कुम्भज जैसी प्यास को,
उससे खुलकर वरण किया है
अभिशापित उपहास को।
सूरज और चाँद निर्देशन
कर पाये दिन रात का,
नई दिशा देता आया कवि
युग युग के इतिहास को।
आने वाला नया सबेरा जाने वाली शाम है।
इतने बड़े गगन के नीचे कवि ही क्यों बदनाम है॥

कवि से परिचित राजद्वार के
कंचन जड़े कपाट भी,
पद दलितों के लिए रही है
उसकी दृष्टि विराट भी।
सुरपुर और नर्क तो केवल
कवि की कोरी कल्पना,
उसके लिए बराबर दोनों
निर्धन और सम्राट भी।
कभी समय अनुकूल किसी के, कभी विधाता वाम है।
इतने बड़े गगन के नीचे कवि ही क्यों बदनाम है॥
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासजगता के साथ आ रही नीचताचेहरे पर यह जो मंद मुस्क़ुराहट हैबड़े ही क़रीने से छिपी बैठी है इसमें कुटिलता— हरि मृदुलआँखदेखने के लिए नज़र चाहिएठीक हो दूर और पास की तो कहना ही क्या!— हेमंत कुकरेतीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी