इसलिये लोग तुम से नाखुश हैं - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

4 min read · 12.4K reads

इसलिये लोग तुम से नाखुश हैं
प्यार करना तुम्हें नहीं आता
सबकी महफ़िल सँवार सकते हो
खुद सँवरना तुम्हें नहीं आता

तुम ख्यालों में ऐसे आते हो
जैसे सागर में ज्वार आ जाये
जैसे उजड़े हुये गुलसिताँ में
इत्तफ़ाक़न बहार आ जाये

सबको अहसास ऐसा होता है
जैसे बदली अभी बरस जाये
क्या पता है कि आपकी खातिर
कोई प्यासा कहीं तरस जाये?

चाँद के मुँह पर थूकने वाले
अपना चेहरा खराब करते हैं
राहे उलफ़त में ऐसे रहज़न ही
हुस्न को बेनक़ाब करते हैं

तुमने ऐसे क़दम बढ़ाये हैं
तुम भी चाहो तो रुक नहीं सकते
यह तुम्हारी पुरानी आदत है
टूट सकते हो, झुक नहीं सकते

एक मुद्दत हुई है जानेमन
आँखों-आँखों में इन्तज़ार लिये
ऐसा जीना भी कोई जीना है
जैसे कोई जिये, जिये, न जिये
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरी पुकार नहीं सुनी?दूऊऊर चरागाहों पर बहार उतर आई हैतुमने क्या मेरी पुकार नहीं सुनी?— हब्बा ख़ातून