हमने तन्हाई में जंज़ीर से बातें की हैं - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

हमने तन्हाई में जंज़ीर से बातें की हैं,
अपनी सोई हुई तक़दीर से बातें की हैं।

तेरे दीदार की क्या ख़ाक तमन्ना होगी,
ज़िन्दगी भर तेरी तस्वीर से बातें की हैं।

मौत के डर से मैं खामोश रहूँ, लानत है,
जबकि जल्लाद की शमशीर से बातें की हैं।

कै़स की लैला या फरहाद की शीरी कह लो,
हम नहीं राँझा मगर हीर से बातें की हैं।

‘रंग’ का रंग ज़माने ने बहुत देखा है,
क्या कभी आपने बलवीर से बातें की हैं।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like