अब मुझे प्यार से डर लगता है - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

अब मुझे प्यार से डर लगता है,
उसके इज़हार से डर लगता है।

वक़्त का क्या है गुज़र जायगा,
उसकी रफ़्तार से डर लगता है।

अपनी तोबा पै एतबार मुझे,
चश्मे इसरार से डर लगता है।

जो पियेदूसरों के हिस्से की,
ऐसे मैख़्वार से डर लगता है।

सुन के होशो-खि़रद के अफसाने,
हर समझदार से डर लगता है।

‘रंग’ को इस क़दर हुए धोखे,
सारे संसार से डर लगता है।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाप्रेम के आस-पासप्रेम एकनिष्ठ होता हैपीड़ाएँ बहुवचन।— अमर दलपुरागंगा का किनारा - नज़्मख़ामोश फ़ज़ाओं का वो पुर-कैफ़ नज़ारावो नूर-ए-सहर और वो गंगा का किनारा— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीशायद कि बहार आई - नज़्मआह-ए-दिल-ए-मुज़्तर की तासीर नज़र आईक्या ख़्वाब-ए-मोहब्बत की ता'बीर नज़र आई— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीज़ेहरा ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा है - नज़्म'ज़ेहरा' ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा हैहालाँकि दर-ईं-अस्ना क्या कुछ नहीं देखा है— ज़ेहरा निगाहमता-ए-अल्फ़ाज़ - नज़्मये जो तुम मुझ से गुरेज़ाँ हो मिरी बात सुनोहम इसी छोटी सी दुनिया के किसी रस्ते पर— ज़ेहरा निगाह