इंतिहा ज़ोफ़ की है साफ़ नुमायाँ मुझ से

बाल मुकुंद बेसब्रबाल मुकुंद बेसब्र

1 min read · 12.4K reads

इंतिहा ज़ोफ़ की है साफ़ नुमायाँ मुझ से

रमक़-ए-जाँ में मिरा जिस्म है पिन्हाँ मुझ से

शोर है वो न वहाँ और न यहाँ वो सुनसान

शहर वीरान है आबाद बयाबाँ मुझ से

बस-कि मुश्किल को समझ रक्खा है मैं ने आसान

मुश्किलें करते हैं हल अपने ख़ुद आसाँ मुझ से

दामन-ए-दश्त है और फिर मिरा पा-ए-वहशत

फिर हुआ जोश-ए-जुनूँ दस्त-ओ-गरेबाँ मुझ से

शब-ए-तन्हाई में 'बेसब्र' ब-क़ौल-ए-'ग़ालिब'

साया ख़ुर्शेद क़यामत में है पिन्हाँ मुझ से

बाल मुकुंद बेसब्र
About the poet

बाल मुकुंद बेसब्र

मूल नाम : मुंशी बाल मुकुंद सिकंदराबादी जन्म : सिकंदराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like