ज़िंदा हूँ इस तरह कि गम-ए-ज़िंदगी नहीं - बहज़ाद लखनवी

बहज़ाद लखनवीबहज़ाद लखनवी

3 min read · 12.4K reads

ज़िंदा हूँ इस तरह, कि ग़म-ए-ज़िंदगी नहीं
जलता हुआ दिया हूँ, मगर रोशनी नहीं

वो मुद्दते हुईं हैं किसी से जुदा हुए
लेकिन ये दिल की आग, अभी तक बुझी नहीं

आने को आ चुका था किनारा भी सामने
ख़ुद उसके पास, मेरी ही नैया गई नहीं

होठों के पास आए हँसी , क्या मज़ाल है
दिल का मुआमला है, कोई दिल्लगी नहीं

ये चाँद, ये हवा, ये फ़िज़ा, सब है मंद-मंद
जो तू नहीं तो इन में कोई दिलकशी नहीं
बहज़ाद लखनवी
About the poet

बहज़ाद लखनवी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from बहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्ब-ए-दिल गर मैं चाहूँ - बहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्ब-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. उन आँखों का आलम गुलाबी गुलाबी - बहज़ाद लखनवी

    उन आँखों का आलम, गुलाबी गुलाबीमेरे दिल का आलम, शराबी शराबी

    12.5K reads
  3. दीवाना बनाना है तो, दीवाना बना दे - बहज़ाद लखनवी

    दीवाना बनाना है तो, दीवाना बना देवरना कहीं तक़दीर, तमाशा न बना दे

    12.4K reads
  4. तुम्हारे बुलाने को जी चाहता है - बहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे बुलाने को जी चाहता हैमुक़द्दर बनाने को जी चाहता है

    12.4K reads
  5. अब है ख़ुशी ख़ुशी में न ग़म है मलाल में - बहज़ाद लखनवी

    अब है ख़ुशी ख़ुशी में न ग़म है मलाल मेंदुनिया से खो गया हूँ तुम्हारे ख़याल में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like