दीवाना बनाना है तो, दीवाना बना दे - बहज़ाद लखनवी

बहज़ाद लखनवीबहज़ाद लखनवी

3 min read · 12.4K reads

दीवाना बनाना है तो, दीवाना बना दे
वरना कहीं तक़दीर, तमाशा न बना दे

ए देखनेवालों मुझे हंस हंस के न देखो
तुम को भी मोहब्बत कहीं मुझ सा न बना दे

मैं ढूँढ रहा हूँ मेरी वो शम्मा कहाँ है
जो बज़म की हर चीज़ को परवाना बना दे

आख़िर कोई सूरत भी तो हो खाना-ए-दिल की
काबा नहीं बनता है, तो बुत_खाना बना दे

बहज़ाद हर एक जाम पे एक सजदा-ए-मस्ती
हर ज़र्रे को संग-ए-दर-ए-जानां न बना दे
बहज़ाद लखनवी
About the poet

बहज़ाद लखनवी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from बहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्ब-ए-दिल गर मैं चाहूँ - बहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्ब-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. ज़िंदा हूँ इस तरह कि गम-ए-ज़िंदगी नहीं - बहज़ाद लखनवी

    ज़िंदा हूँ इस तरह, कि ग़म-ए-ज़िंदगी नहींजलता हुआ दिया हूँ, मगर रोशनी नहीं

    12.4K reads
  3. उन आँखों का आलम गुलाबी गुलाबी - बहज़ाद लखनवी

    उन आँखों का आलम, गुलाबी गुलाबीमेरे दिल का आलम, शराबी शराबी

    12.5K reads
  4. तुम्हारे बुलाने को जी चाहता है - बहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे बुलाने को जी चाहता हैमुक़द्दर बनाने को जी चाहता है

    12.4K reads
  5. अब है ख़ुशी ख़ुशी में न ग़म है मलाल में - बहज़ाद लखनवी

    अब है ख़ुशी ख़ुशी में न ग़म है मलाल मेंदुनिया से खो गया हूँ तुम्हारे ख़याल में

    12.4K reads