ऐ जज़्ब-ए-दिल गर मैं चाहूँ - बहज़ाद लखनवी

बहज़ाद लखनवीबहज़ाद लखनवी

4 min read · 12.4K reads

ऐ जज़्ब-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए
मंज़िल के लिए दो गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए
 
ऐ दिल की ख़लिश चल यूँ ही सही चलता तो हूँ उनकी महफ़िल में
उस वक़्त मुझको चौंका देना जब रंग पे महफ़िल आ जाए

ऐ रहबर-ए-कामिल चलने को तैयार तो हूँ पर याद रहे
उस वक़्त मुझे भटका देना जब सामने मंज़िल आ जाए

हाँ याद मुझे तुम कर लेना, आवाज़ मुझे तुम दे लेना
इस राहे-मोहब्बत में कोई दरपेश जो मुश्किल आ जाए

अब क्यूँ ढूँढ़ू वह चश्म-ए-करम, होने दो सितम बालाए सितम
मैं चाहता हूँ ऐ जज़्ब-ए-ग़म, मुश्किल पस-ए-मुश्किल आ जाए

इस जज़्ब-ए-ग़म के बारे में एक मशविरा तुमसे लेना है
उस वक़्त मुझे क्या लाज़िम है जब तुम पे मेरा दिल आ जाए
बहज़ाद लखनवी
About the poet

बहज़ाद लखनवी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from बहज़ाद लखनवी

  1. ज़िंदा हूँ इस तरह कि गम-ए-ज़िंदगी नहीं - बहज़ाद लखनवी

    ज़िंदा हूँ इस तरह, कि ग़म-ए-ज़िंदगी नहींजलता हुआ दिया हूँ, मगर रोशनी नहीं

    12.4K reads
  2. उन आँखों का आलम गुलाबी गुलाबी - बहज़ाद लखनवी

    उन आँखों का आलम, गुलाबी गुलाबीमेरे दिल का आलम, शराबी शराबी

    12.5K reads
  3. दीवाना बनाना है तो, दीवाना बना दे - बहज़ाद लखनवी

    दीवाना बनाना है तो, दीवाना बना देवरना कहीं तक़दीर, तमाशा न बना दे

    12.4K reads
  4. तुम्हारे बुलाने को जी चाहता है - बहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे बुलाने को जी चाहता हैमुक़द्दर बनाने को जी चाहता है

    12.4K reads
  5. अब है ख़ुशी ख़ुशी में न ग़म है मलाल में - बहज़ाद लखनवी

    अब है ख़ुशी ख़ुशी में न ग़म है मलाल मेंदुनिया से खो गया हूँ तुम्हारे ख़याल में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like