यार था गुलज़ार था बाद-ए-सबा थी - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

2 min read · 12.4K reads

यार था गुलज़ार था बाद-ए-सबा थी मैं न था
लायक़-ए-पा-बोस-ए-जाँ क्या हिना थी, मैं न था

हाथ क्यों बाँधे मेरे छल्ला अगर चोरी हुआ
ये सरापा शोख़ी-ए-रंग-ए-हिना थी, मैं न था

मैंने पूछा क्या हुआ वो आप का हुस्न्-ओ-शबाब
हँस के बोला वो सनम शान-ए-ख़ुदा थी, मैं न था

मैं सिसकता रह गया और मर गये फ़रहाद-ओ-क़ैस
क्या उन्हीं दोनों के हिस्से में क़ज़ा थी, मैं न था
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like