धरती से बड़ा है मेरा दुख

बहादुर पटेलबहादुर पटेल

1 min read · 12.4K reads

जब से गई हो तुम

आसमान ने बदल लिया अपना रंग

दिन भर के इंतज़ार के बाद

कर ली हैं आँखें बंद

रात ने खोल ली हैं

अपनी आँखें

चाँद भी थककर

लौट रहा है

अमावस के घर की ओर

धरती ने बदल ली है

रूठकर करवट

सभी इंतज़ार के रास्ते

लगता है

तुम्हारे भीतर से निकलते हैं

ये रास्ते अधीर होकर

अपलक देख रहे हैं

तुम्हारी बेरुख़ी

अब तो लौट आओ

अन्न के दाने की तरह पक गया हूँ मैं

अब के जो बिखरा

तो समेटा नहीं जाऊँगा

कीचड़ में पड़े काँटे

की तरह मत चुभो

मेरी पगथलियों में

धरती से बड़ा है मेरा दुख

आँखों से टूटकर गिरा मोती

बहा ले जाएगा सब कुछ

फिसल जाएगी यह पृथ्वी

अपनी धुरी से।

बहादुर पटेल
About the poet

बहादुर पटेल

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी