एक कथा - बद्रीनारायण

बद्रीनारायणबद्रीनारायण5 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

बैठे हैं हम, गोल में
पहाड़ पर
खेलने आइस-पाइस

हमने कहा
नदी आइस-पाइस
पेड़-पौधे-हरियाली आइस-पाइस

आइस-पाइस बादल
तूफ़ान आइस-पाइस

हम ताक में बैठे हैं कि
कह दें
मौत आइस-पाइस।
बद्रीनारायण
About the poet

बद्रीनारायण

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like