शब्दपदीयम्

बद्री नारायणबद्री नारायण5 Oct 1965

1 min read · 12.4K reads

मैं शब्द हूँ

शंकर के डमरू से निकला

और इधर-उधर बिखरा

न जाने कब कोई इंद्र आए

और रात के तीसरे पहर

मुझी से

अहिल्या का दरवाज़ा खुलवाए

कोई चाँद पर फेंक कर मारे मृगछाल

और मेरी ही आवाज़ आए,

गरदन में शराब का घट बाँधे

कब कोई सेनापति आए

और मुझी से गाँवों को जला देने के लिए

योद्धाओं में जो जगाए

मैं शब्द हूँ इसलिए ब्रह्म हूँ

बीच जंगल में न जाने कोई व्याध

मुझी को सुन

सरवर तट पानी पीती हिरणी पर शब्दभेदी वाण चलाए,

कब कोई गवैया, कब कोई भाँट आए

और मुझी से किसी आततायी राजा का

इतिहास लिखवाए

मैं शब्द हूँ मैं नहीं चाहता

फिर किसी क्रौंच पंछी की कराह में बदलना

मैं शब्द हूँ

अजब कशमकश में पड़ा

कहीं मुझे ही सुन बाग़ में फूलों में बैठा तक्षक नाग

किसी चिड़िया को डसने में सफल न हो जाए

मैं अब भी हूँ पहले की ही तरह

अनंत ऊर्जा से भरा

पर कत्थई रंग की तरह उदास

कि कहीं मेरे ही प्रयोग से कोई इस धरा को भस्म करने का

फिर से वरदान न पा जाए

मैं शब्द हूँ

कहीं मुझी से कोई मनुस्मृति

फिर न लिख दी जाए

कहीं मुझी से फिर न लिख दी जाएँ

इतिहास की दुर्दांत घोषणाएँ

तानाशाहों की कहीं लिख न दी जाएँ

मुझी से आत्मकथाएँ

मैं शब्द हूँ

डरता हुआ

नगाड़ों की गड़गड़ आती आवाज़ के बीच

एक हिरण के मन की तरह

अनकता हुआ।

बद्री नारायण
About the poet

बद्री नारायण

सुपरिचित कवि-विचारक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : बद्री नारायण जन्म : 05/10/1965

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी