पहले मैं सोचता था
अमर होऊँगा
पर बुद्ध की अमरता का परिणाम देखा
तो अमर होने का विचार त्याग दिया
कई दिन सपने में
जीसस क्राइस्ट को मरण के लिए
तप करते देखा
और बेचारा मिथकों का अश्वत्थामा
अपनी अमरता से दुखी हो
बार-बार करता है चीत्कार
तो पृथ्वी पर भूकंप आता है
और समुद्र में उठता है तूफ़ान
इसीलिए मैंने अमरता का विचार त्याग दिया
और
खिड़की में फेंक आया
अमरफल।








