दुख-पुराण

बद्री नारायणबद्री नारायण5 Oct 1965

1 min read · 12.4K reads

नीले आकाश में उड़ती

चिड़ियों के हार से

जो चिड़ियाँ पीछे छूट जाती हैं

चरते हुई गायों के झुंड से

कोई बछड़ा पीछे रह जाता है

गड़रिए के बार-बार

टिटकारने के बावजूद भी

भेड़ों के गोल से

जो भेड़ छूट जाती है

बीच जंगल में भागते वक़्त

हिरणों के झुंड में

बार-बार शामिल रहने की

कोशिश करके भी

जो हिरण हार जाता है

सब चले जाते हैं

और जो छूट जाता है

गहराती साँझ में नदी में नाव चल देती है

माँझी को पुकारता कोई किनारे छूट जाता है

जो अदमी संगत, पंगत और विकास से छूट जाता है

जो टूट जाता है, जो हार जाता है

उसके दुख पर मैं लिखना चाहता हूँ

एक पुराण

अब तक के पुराणों से अलग

पुराणों के अर्थ को तोड़ता

छूट गए लोगों के दुखों की एक दास्तान!

बद्री नारायण
About the poet

बद्री नारायण

सुपरिचित कवि-विचारक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : बद्री नारायण जन्म : 05/10/1965

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी