महकमे में
अजीब-सी कानाफूसी चल रही थी
अब क्या होगा?
अब क्या होगा?
इसे कौन सँभालेगा?
असल में
जिसका स्मारक बनाना चाह रही थी सरकार
उसका मज़दूर बाप कन्नी और बसूली लेकर
वहीं खड़ा था
उसका फटा हाल ज़रूर था
पर उस भीड़ में एकमात्र वही था
जो नंगा नहीं था।
महकमे में
अजीब-सी कानाफूसी चल रही थी
अब क्या होगा?
अब क्या होगा?
इसे कौन सँभालेगा?
असल में
जिसका स्मारक बनाना चाह रही थी सरकार
उसका मज़दूर बाप कन्नी और बसूली लेकर
वहीं खड़ा था
उसका फटा हाल ज़रूर था
पर उस भीड़ में एकमात्र वही था
जो नंगा नहीं था।

सुपरिचित कवि। 'कौन जात हो भाई', 'छिछले प्रश्न गहरे उत्तर' और 'बहार के पतझड़' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित।
View profile & all 35 Poems / Stories