रोटी

बच्चा लाल 'उन्मेष'बच्चा लाल 'उन्मेष'

1 min read · 12.4K reads

बापू! ये 'रोज़ी'-रोटी क्या होती है?

क्या रोटी गुलाबी होती है?

नहीं बेटा! ये पेट की ग़ुलामी होती है।

बापू! क्या इस ग़ुलामी से हमें कुछ छूट मिलेगी?

हाँ बेटा! जब ये देह लूट लेगी।

बापू! कोई तो उपाय होगा?

है न बेटा! बाबा बन लूट और सिखा योगा।

बापू ये हमसे न होगा!

फिर आ भोग दुःख वही

जो हमने सदियों से भोगा...।

बच्चा लाल 'उन्मेष'
About the poet

बच्चा लाल 'उन्मेष'

सुपरिचित कवि। 'कौन जात हो भाई', 'छिछले प्रश्न गहरे उत्तर' और 'बहार के पतझड़' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 35 Poems / Stories