भरोसा

बाबुषा कोहलीबाबुषा कोहली6 Sept 1979

1 min read · 12.4K reads

 

लोर्का की 'आदिला' के लिए

वो पेड़ थी 
उसने लकड़हारों पर भरोसा किया
वो चिड़िया थी
उसने शिकारियों पर भरोसा किया
वो काग़ज़ थी
उसने दीमकों पर भरोसा किया

काश!
इस बात का अंत किया जा सकता 
किसी सुंदर बात के साथ
जैसे कि वो नाव थी और उसने नाविक पर भरोसा किया

मगर कथा कहती है
कि वो एक लहराती हुई रंगीन पतंग थी
सखी पतंगों के साथ छेक लेना चाहती थी अनंत का टापू
मनाना चाहती थी उड़ान का उत्सव
वो प्रेम करती आकाश से
चाँद की टहनी पर अटकना चाहती थी
मुक्त चाल उसकी
अपनी राह गढ़ती टेढ़ी-मेढ़ी

पर पतंग थी वो 
उसने काँच सने माँझे वाली दूसरी पतंग पर भरोसा किया

बाबुषा कोहली
About the poet

बाबुषा कोहली

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बाबुषा कोहली

  1. प्रेम गिलहरी दिल अखरोट - बाबुषा कोहली

    श्याम सों होरी खेलन आई।रंग गुलाल की झोरि लिये सब नवला सज-सज आई।

    12.5K reads
  2. स्किट्ज़ोफ़्रेनिया, मुक्ति की नदी और खो-खो - बाबुषा कोहली

    (अलमित्रा ने कहा -- हमसे प्रेम के विषय में कुछ कहो। मसीहा ने सिर उठाया और सब पर शान्ति बरस पड़ी। उसने कहा -- प्रेम का संकेत मिलते ही उसके अनुगामी बन जाओ हालाँकि उसके रास्ते कठिन और दुर्गम हैं।और जब उसकी बाँहें तुम्हें घेर लें, समर्पण कर दो, हालाँकि उसके पंखों में छिपी तलवारें तुम्हें लहूलुहान कर सकते हैं, फिर भी। और जब वह शब्दों में प्रकट हो, उसमें विश्वास रखो । -- खलील जिब्रान)

    12.5K reads
  3. रेहाना के लिए - बाबुषा कोहली

    (मुझे पता है कि अभी ख़ूबसूरती की क़द्र नहीं है। चेहरे की ख़ूबसूरती, विचारों और आरज़ुओं की ख़ूबसूरती, खूबसूरत लिखावट, आँखों और नज़रिए की ख़ूबसूरती, यहाँ तक कि मीठी आवाज़ की ख़ूबसूरती. -- रेहाना जब्बारी)एक पत्ते की हरी रंगत काँपती है उम्र-भर

    12.5K reads
  4. सुकरात को याद करते हुए - बाबुषा कोहली

    जिस दिनवो दुनियावी ऐनक

    12.4K reads
  5. वहाँ चार आदमी थे - बाबुषा कोहली

    वहाँ चार आदमी थेपहला — शब्दों से भरा हुआ था

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like