आख़िरी चिट्ठी

बाबुषा कोहलीबाबुषा कोहली6 Sept 1979

1 min read · 12.4K reads

सुग्गे के पंख-सा दुपट्टा

जिसके एक छोर में बँधी रहती स्मृतियों की इलायची हमेशा

दूजी गाँठ में सत्तर बरस लड़ने का वादा

पेड़ पर टिके खड़ी पहाड़ी गाँव की एक साँझ

जिसकी परछाईं मैदानों तक खिंच जाती

रंग-बेरंगे मौसम के धागे से मैं काढ़ती

रूमाल पर नाम तुम्हारा

नदी के तरौंस पर बैठे किसी मासूम झगड़े के बाद

तुम्हारी तर्जनी के पोर से झर आती

मेरे माथे पर नर्मदा रंग की बिंदी

और

दुःख की छोटी पगडंडी में एक जोड़ी परछाईं की आवाजाही

बस! इतना ही तो चाहा था

पीठ के तालाब में तड़प कर मर गई

तुम्हारे होंठ की मछली

शीशी में भर कर सिरा आऊँ मैं नदी के तरल में

तुम्हारी अधबुझी सिगरेट जैसा मेरा अधसुलगा मन

मगर अफ़सोस!

कि मेरे शहर की नदी किसी भी नेशनल हाइवे पर उफना जाए

वो तुम तक नहीं पहुँच सकती

कोई जो देखना चाहे समंदर का घना सूनापन

जाए

झाँके तुम्हारी आँखें

तुम्हें भेजने थे

दुपट्टा

साँझ

बिंदी

तुमने मेरी चिट्ठी का जवाब तक न भेजा

कोई अफ़सोस होगा तुम्हें

जब अचानक बिन जताए एक दिन कैलेंडर में मेरी साँसों का इतवार आ जाएगा?

एक दिन

शहरों के बीचोंबीच रास्ते बना कर आएगी नदी

तुम्हें देने मेरी यह आख़िरी चिट्ठी

तुम नदी को मुट्ठी भर जौ-तिल देना

बाबुषा कोहली
About the poet

बाबुषा कोहली

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बाबुषा कोहली

  1. प्रेम गिलहरी दिल अखरोट - बाबुषा कोहली

    श्याम सों होरी खेलन आई।रंग गुलाल की झोरि लिये सब नवला सज-सज आई।

    12.5K reads
  2. स्किट्ज़ोफ़्रेनिया, मुक्ति की नदी और खो-खो - बाबुषा कोहली

    (अलमित्रा ने कहा -- हमसे प्रेम के विषय में कुछ कहो। मसीहा ने सिर उठाया और सब पर शान्ति बरस पड़ी। उसने कहा -- प्रेम का संकेत मिलते ही उसके अनुगामी बन जाओ हालाँकि उसके रास्ते कठिन और दुर्गम हैं।और जब उसकी बाँहें तुम्हें घेर लें, समर्पण कर दो, हालाँकि उसके पंखों में छिपी तलवारें तुम्हें लहूलुहान कर सकते हैं, फिर भी। और जब वह शब्दों में प्रकट हो, उसमें विश्वास रखो । -- खलील जिब्रान)

    12.5K reads
  3. रेहाना के लिए - बाबुषा कोहली

    (मुझे पता है कि अभी ख़ूबसूरती की क़द्र नहीं है। चेहरे की ख़ूबसूरती, विचारों और आरज़ुओं की ख़ूबसूरती, खूबसूरत लिखावट, आँखों और नज़रिए की ख़ूबसूरती, यहाँ तक कि मीठी आवाज़ की ख़ूबसूरती. -- रेहाना जब्बारी)एक पत्ते की हरी रंगत काँपती है उम्र-भर

    12.5K reads
  4. सुकरात को याद करते हुए - बाबुषा कोहली

    जिस दिनवो दुनियावी ऐनक

    12.4K reads
  5. वहाँ चार आदमी थे - बाबुषा कोहली

    वहाँ चार आदमी थेपहला — शब्दों से भरा हुआ था

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like