तेरी तलाश में निकले हैं तेरे दीवाने - अज़ीज़ वारसी

अज़ीज़ वारसीअज़ीज़ वारसी

3 min read · 12.4K reads

तेरी तलाश में निकले हैं तेरे दीवाने
कहाँ सहर हो कहाँ शाम हो ख़ुदा जाने

हरम हमीं से हमीं से हैं आज बुत-ख़ाने
ये और बात है दुनिया हमें न पहचाने

हरम की राह में हाइल नहीं हैं बुत-ख़ाने
हरम से अहल-ए-हरम हो गए हैं बेगाने

ये ग़ौर तू ने किया भी के हश्र क्या होगा
तड़प उट्ठे जो क़यामत में तेरे दीवाने

अज़ीज़ अपना इरादा कभी बदल न सका
हरम की राह में आए हज़ार बुत-ख़ाने
अज़ीज़ वारसी
About the poet

अज़ीज़ वारसी

View profile & all 13 Poems / Stories

More from अज़ीज़ वारसी

  1. आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाई - अज़ीज़ वारसी

    आख़िर-ए-शब वो तेरी अँगड़ाईकहकशाँ भी फलक पे शरमाई

    12.4K reads
  2. दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहा - अज़ीज़ वारसी

    दिल में हमारे अब कोई अरमाँ नहीं रहावो एहतिमाम-ए-गर्दिश-ए-दौराँ नहीं रहा

    12.4K reads
  3. हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझे - अज़ीज़ वारसी

    हर जगह आप ने मुमताज़ बनाया है मुझेवाक़ई क़ाबिल-ए-एज़ाज़ बनाया है मुझे

    12.4K reads
  4. इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहे - अज़ीज़ वारसी

    इक हम के उन के वास्ते महव-ए-फ़ुग़ाँ रहेइक वो के दस्त-ए-शौक़ से दामन-कशाँ रहे

    12.4K reads
  5. इतने नज़दीक से आईने को देखा न करो - अज़ीज़ वारसी

    इतने नज़दीक से आईने को देखा न करोरुख़-ए-ज़ेबा की लताफ़त को बढाया न करो

    12.4K reads