उन्हें सवाल ही लगता है - अज़ीज़ क़ैसी

अज़ीज़ क़ैसीअज़ीज़ क़ैसी

3 min read · 12.4K reads

उन्हें सवाल ही लगता है मेरा रोना भी ।
अजब सज़ा है जहाँ में ग़रीब होना भी ।

ये रात भी है ओढ़ना-बिछौना भी,
इस एक रात में है जागना भी सोना भी ।

अजीब शहर है कि घर भी रास्तों की तरह,
कैसा नसीब है रातों को छुप के रोना भी ।

खुले में सोएँगे मोतिया के फूलों से,
सजा लो ज़ुल्फ़ बसा लो ज़रा बिछौना भी ।

अज़ीज़ कैसी यह सौदागरों की बस्ती है,
गराँ है दिल से यहाँ काठ का खिलौना भी।
अज़ीज़ क़ैसी
About the poet

अज़ीज़ क़ैसी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like