ब-नाम-ए-इब्न-ए-आदम - अज़ीज़ क़ैसी

अज़ीज़ क़ैसीअज़ीज़ क़ैसी

2 min read · 12.4K reads

अब तक तुम से कहा गया है
इंसाँ फ़ानी मौत अटल है
जीवन जल है
जिस की धार कभी न टूटे
जो आता है मर जाता है
जो आएगा मर जाएगा

मैं तुम से कहने आया हूँ
इंसाँ ला-फ़ानी है अमर है
मौत तग़य्यगुर का इक पल है
जीवन जल है
जिस का कोई अंत नहीं है
रह जाए तो ये सागर है
और मर जाए तो बादल है
अज़ीज़ क़ैसी
About the poet

अज़ीज़ क़ैसी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like