एक मंज़र एक आलम - अज़ीज़ क़ैसी

अज़ीज़ क़ैसीअज़ीज़ क़ैसी

3 min read · 12.4K reads

दिन ढले
मंदिरों के कलस मस्जिदों के मनारे की छतें
सोने चाँदी के पानी से धुलने लगे
क़ुल्ला-ए-कोह से चश्म-ए-नज़्ज़ारा लेकिन बड़ी दूर तक
पिघले सोने की चादर के नीचे तड़पता हुआ
गहरी ज़ुल्मत का एक बहर-ए-ज़ख़्खारा भी
देखती रह गई
कैसा मंज़र है ये
मैं अभी उम्र के ढलते सूरज की दुनिया नहीं
फिर भी मेरे सुनहरे दोपहरे तबस्सुम के नीचे कहीं
आँसुओं का समुंदर न बेचैन हो
नीचे आओ ज़रा रिफ़अत-ए-बाम से
और देखो कभी
कैसा आलम है ये
अज़ीज़ क़ैसी
About the poet

अज़ीज़ क़ैसी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like