मैं इन्साँ हूँ मगर शैतान से पंजा लड़ाता हूँ - अज़ीज़ आज़ाद

अज़ीज़ आज़ादअज़ीज़ आज़ाद21 Sept 1944 – 20 Sept 2006

4 min read · 12.4K reads

मैं इन्साँ हूँ मगर शैतान से पंजा लड़ाता हूँ
जहाँ मैं पाँव रखता हूँ वहीं फ़ितने उठाता हूँ

मेरे जैसा भी क्या खूँखार कोई जानवर होगा
मुझे जो प्यार करता है उसी को काट खाता हूँ

मेरी हस्ती दिखावा है छलावा ही छलावा है
मैं दिल में ज़हर रखता हूँ लबों से मुस्कराता हूँ

मेरा मज़हब तो मतलब है मस्जिद और मन्दिर क्या
मेरा मतलब निकलते ही ख़ुदा को भूल जाता हूँ

मेरे जीने का ज़रिया हैं सभी रिश्ते सभी नाते
मेरे सब काम आते हैं मैं किस के काम आता हूँ

मेरी पूजा-इबादत क्या सभी कुछ ढोंग है यारो
फ़क़त जन्नत के लालच में सभी चक्कर चलाता हूँ

मुझे रहबर समझते हो तुम्हारी भूल है ‘आज़ाद’
मुझे मिल जाए मौक़ा तो वतन को बेच खाता हूँ
अज़ीज़ आज़ाद
About the poet

अज़ीज़ आज़ाद

View profile & all 39 Poems / Stories

More from अज़ीज़ आज़ाद

  1. चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिए - अज़ीज़ आज़ाद

    चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिएमगर उनकी तो ये ज़िद है हमें तो अब ख़ुदा कहिए

    12.4K reads
  2. चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों के - अज़ीज़ आज़ाद

    चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों केइतने कच्चे रिश्ते क्यूँ हैं इस दुनिया में अपनो के

    12.4K reads
  3. अजब जलवे दिखाए जा रहे हैं - अज़ीज़ आज़ाद

    अजब जलवे दिखाए जा रहे हैंख़ुदी को हम भुलाए जा रहे हैं

    12.4K reads
  4. तेरे बदन की ख़ुशबू आई - अज़ीज़ आज़ाद

    तेरे बदन की ख़ुशबू आईहवा चमन की फिर गर्माई

    12.4K reads
  5. अब मेरा दिल कोई मजहब न मसीहा मांगे - अज़ीज़ आज़ाद

    अब मेरा दिल कोई मज़हब न मसीहा माँगेये तो बस प्यार से जीने का सलीका माँगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like