वो माहताब अभी बाम पर नहीं आया

Azhar Iqbalअज़हर इक़बाल

1 min read · 12.6K reads

वो माहताब अभी बाम पर नहीं आया
मिरी दुआओं में शायद असर नहीं आया

बहुत अजीब है यारों बुलंदियों का तिलिस्म
जो एक बार गया लौट कर नहीं आया

ये काएनात की वुसअत खुली नहीं मुझ पर
मैं अपनी ज़ात से जब तक गुज़र नहीं आया

बहुत दिनों से है बे-शक्ल सी मेरी मिट्टी
बहुत दिनों से कोई कूज़ा-गर नहीं आया

बस एक लम्हे को बे-पैराहन उसे देखा
फिर इस के बाद मुझे कुछ नज़र नहीं आया

हम अब भी दश्त में ख़ेमा लगाए बैठे हैं
हमारे हिस्से में अपना ही घर नहीं आया

ज़मीन बाँझ न हो जाए कुछ कहो 'अज़हर'
सुख़न की शाख़ पे कब से समर नहीं आया

Azhar Iqbal
About the poet

Azhar Iqbal अज़हर इक़बाल

Azhar Iqbal is a name widely recognized and followed in the world of Urdu poetry and literature. He is regularly featured at all the prominent Urdu/Hindi language festivals and Mushairas, including Jashn-E-Rekhta, Jashn-E-Bahaar, Shankar Shaad Mushaira, and m…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी