ये बार-ए-ग़म भी उठाया नहीं बहुत दिन से

Azhar Iqbalअज़हर इक़बाल

1 min read · 12.7K reads

ये बार-ए-ग़म भी उठाया नहीं बहुत दिन से
कि उस ने हम को रुलाया नहीं बहुत दिन से

चलो कि ख़ाक उड़ाएँ चलो शराब पिएँ
किसी का हिज्र मनाया नहीं बहुत दिन से

ये कैफ़ियत है मेरी जान अब तुझे खो कर
कि हम ने ख़ुद को भी पाया नहीं बहुत दिन से

हर एक शख़्स यहाँ महव-ए-ख़्वाब लगता है
किसी ने हम को जगाया नहीं बहुत दिन से

ये ख़ौफ़ है कि रगों में लहू न जम जाए
तुम्हें गले से लगाया नहीं बहुत दिन से

Azhar Iqbal
About the poet

Azhar Iqbal अज़हर इक़बाल

Azhar Iqbal is a name widely recognized and followed in the world of Urdu poetry and literature. He is regularly featured at all the prominent Urdu/Hindi language festivals and Mushairas, including Jashn-E-Rekhta, Jashn-E-Bahaar, Shankar Shaad Mushaira, and m…

View profile & all 9 Poems / Stories