बीते मौसम की ख़ुशबू से
महके तितली लम्हे
ख़ुश्क लबों को छू लेते हैं सारी कड़वाहट तन-मन की
एक ग़ज़ल हो जाती है
कभी कहीं कोई सच्ची बानी कोई दीपक सा लहजा
मद्धम सुर में ढलता है
अक्सर ऐसा होता है
ढोल पीटते लफ़्ज़ न जाने कैसे गुम हो जाते हैं
एक सुरीली सी शहनाई
प्रेम-सुधा बन जाती है
अक्सर ऐसा होता है








