आधी जागी आधी सोई रात भी थी गहनाई सी
आँख खुली तो दर पे खड़ी थी सुब्ह भी कुछ कुम्हलाई सी
दिन-भर पीठ पे ढोया सूरज चेहरे पर थी गर्द जमी
साथ में दफ़्तर से घर लौटी शाम भी कुछ उकताई सी
अंदेशों की उंगली थामे साल गुज़रते रहते हैं
कभी कभी लगने लगती है अपनी उम्र पराई सी
लौट के जाना ना-मुम्किन है आगे मंज़र धुँदले हैं
बढ़ते क़दमों में हाइल है ख़ौफ़ की गहरी खाई सी
सूखे सूखे जमुना तट पर पीला पीला ताज-महल
सुब्ह-ए-बनारस धुँदली धुँदली गंगा जी गदलाई सी








